केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार रात उज्जैन पहुंचे। रात में नड्डा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल हुए। इसके बाद आज यानी मंगलवार सुबह सीएम के साथ मिलकर नंदी हाल में 20 मिनट तक पूजन किया औ गर्भगृह में भी भगवान का पूजन-अर्चन किया।
भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में दिवाली से एक दिन पहले पुलिस ने बिना लाइसेंस वाले फुटपाथ दुकानदारों के पटाखे जब्त किए। नाराज व्यापारियों और पार्षदों ने थाने के बाहर 'पुलिस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
सीबीआई ने नीमच में सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के एक इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट और एक बिचौलिए को ₹3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी जा रही थी घूस।
मध्य प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पचमढ़ी में हुआ समापन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'जनता की सेवा हमारे DNA में, हम शासक नहीं जनसेवक।' जानें मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा और डॉ. महेंद्र सिंह के प्रमुख संदेश।
















